Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाददुर्घटना

सुबह-सुबह धमाकों से दहला गाजियाबाद,सिलिंडर भरे ट्रक में लगी भीषण आग – वीडियो

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भरे हुए थे। कुछ ही देर में धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। एक के बाद एक गैस सिलेंडर में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में गैस सिलेंडर में हुए धमाकों के बाद घटनास्थल से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे सिलेंडर के टुकड़े मिले। जिससे लोग बाल-बाल बच गए।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में दो घर और कई वाहन आए हैं। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहन नगर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गैस लीकेज के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सिलेंडरों में लगी आग आधा दर्जन से अधिक वाहनों, दो मकानों और तीन-चार दुकानों तक फैल चुकी थी।

धमाकों से दहल उठा इलाका

भोपुरा तिराहा इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के पास खड़े गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी भीषण हो गई कि जलते हुए सिलेंडर आसपास की दुकानों, मकानों और उनके पास खड़े वाहनों पर गिरने लगे।

आग की चपेट में आकर कई वाहन जल गए

स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से भागने लगे, एक के बाद एक गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलने पर सीएफओ राहुल पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।

तब तक तीन-चार दुकानें, दो मकान, दो कार और करीब पांच दोपहिया वाहन जलकर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं फैली। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि ट्रक में भारत गैस एजेंसी के सिलेंडर भरे हुए थे। शुरुआती जांच में गैस लीक होने की बात सामने आई है। ट्रक चालक मौके से भाग गया था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया गया कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Check Also
Close