Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षदों ने ली शपथ ग्रहण – पढ़े इस वक़्त की बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – नगर निकाय चुनाव के बाद नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आज यानि शुक्रवार को रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ ली। उनके साथ नगर निगम के 60 वार्डों के पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। महापौर को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शपथ दिलाई, जिसके बाद उन्होंने सभी नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत और विधायक नैनीताल सरिता आर्य समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें काठगोदाम नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है। रामलीला ग्राउंड पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रामलीला ग्राउंड पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह इस पल की साक्षी हल्द्वानी की जनता भी बनी। शहर के हजारों लोगों की मौजूदगी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नवनिर्वाचित सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

इस ख़ास मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अलावा,नगर आयुक्त रिचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा भी मौजूद रहे।रामलीला ग्राउंड में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

Check Also
Close