Saturday 18/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

गांधी पार्क में आयोजित हुआ भव्य शपथग्रहण समारोह, नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा और भाजपा के पार्षदों ने ली शपथ,केबिनेट मंत्री रेखा आर्या रही मुख्य अतिथि

कांग्रेस ने अपने नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ समारोह में नहीं लेना दिया हिस्सा

नगर निगम सभागार में मेयर विकास शर्मा ने दिलाई शपथ घंटों घेरे रहे कांग्रेसी नेता अपने पार्षदों को

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) रुद्रपुर नगर निगम में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा की शपथ के लिए शहर के गांधी पार्क में भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की केबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची और उसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मेयर विकास शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, शपथग्रहण समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी नगर निगम रुद्रपुर को सौंपी गई थी, शपथ लेने के बाद मेयर विकास शर्मा ने अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता शपथ दिलाई, इससे पूर्व केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्रपुर के जनता ने डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन सरकार में तब्दील कर दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ओर भी सशक्त बना दिया है, उन्होंने कहा कि मेरे पास वक्त कम है क्योंकि मुझे हल्द्वानी में भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होना है लेकिन मैं आपकों विश्वास दिलाती हूं कि अब आपके नगर के विकास को ओर गति मिलेगी और मेयर विकास शर्मा शहर को चहुंमुखी विकास की धारा से जोड़ने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे, उन्होंने कहा कि आपने विधायक शिव अरोरा को जीताया फिर हमारे सांसद अजय भट्ट को जीत दिलाई और अब भाई विकास शर्मा को अपना महापौर चुना है मैं दावे से कह सकती हूं आपकी हर समस्या का तीव्र गति से समाधान निश्चित होगा उन्होंने कहा और अगर जरूरत पड़ी तो मैं हर मोर्चे पर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा के साथ खड़ी नजर आऊगी, उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे अध्यक्ष जी का नाम ही कमल है और इस जीत ने उनके नाम में नाम को ओर भी ओजस्वी कर दिया है, मंत्री रेखा आर्या ने शहर विधायक शिव अरोरा की पीठ थपथपाई और उन्हें इस प्रचण्ड जीत की शुभकामनाएं दी, अपने संबोधन में नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने कहा कि अब रुद्रपुर में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन हो गया है और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा, उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है मैं आपको उस भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरकर दिखाऊंगा, मेयर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में जो विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा करने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा, विधायक शिव अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं रुद्रपुर की जनता का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास किया और विकास शर्मा को अपना मेयर निर्वाचित किया, इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, समाजिक संगठनों सहित धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मेयर विकास शर्मा का जोरदार स्वागत किया, खास तौर मुस्लिम की ओर से भाजपा नेता डा शाह खान राजशाही ने मेयर विकास शर्मा का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया, इस दौरान मेयर विकास शर्मा 26 पार्षदों को शपथ दिलाई, और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया,इस दौरान विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पूर्व मेयर रामपाल सिंह,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पांडे, भाजपा महामंत्री अमित नारंग, जसपाल कोली, विपिन जल्हौत्रा शालिनि बोरा, महन्त शिवानंद महाराज, कंचन वैध,भाजपा नेता और एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा नेता डा शाह खान राजशाही, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक तिलक राज बेहड, भाजपा नेता घनश्याम श्यापुरिया, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह,वेद ठुकराल, गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी, बद्री विशाल समिति के पदाधिकारी, मुस्लिम समाज से जुड़े जनप्रतिनिधि, दर्जा मंत्री उत्त्म दत्ता, अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल,उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, पार्षद मुकेश रस्तोगी, नसरुद्दीन, राजेन्द्र राठौड़, कैलाश राठौड़, कुसुम शर्मा,शिव कुमार, सहित अन्य नव निर्वाचित पार्षद मौजूद थे।

कांग्रेस के पार्षदों ने शपथग्रहण समारोह से बनाईं दूरी,भगवा रंग का किया विरोध

गांधी पार्क में आयोजित शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षदों ने शपथ नहीं ली और उन्होंने नगर निगम सभागार में मेयर विकास शर्मा की अगुवाई में शपथ ग्रहण की दर असल कांग्रेस के पार्षदों का कहना था कि शपथग्रहण समारोह राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में आयोजित किया जाए लेकिन शपथग्रहण समारोह के स्थल को भाजपा के ध्वज के रंगों में सजाया गया था। इस बात को लेकर कांग्रेस हल्के में ग़ुस्सा पनप गया और उन्होंने शपथग्रहण समारोह की ओर रुख नहीं किया, विकास शर्मा ने शपथ लेने के बाद पार्षदों को शपथ दिलाई और उसके बाद शहर के मुख्य बाजार,भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी काशीपुर रोड़ होते अपने काफिले के साथ नगर निगम पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद मेयर विकास शर्मा ने कांग्रेस के पार्षदों को नगर निगम सभागार में पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, ममता रानी, मोनिका ढाली, मेयर उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा, बाबू खान, अरशद खा,उमर अली, सुहेल खा, पार्षद परवेज कुरैशी, मधु शर्मा,मौ अशफाक, राना सुमन, सुशील मंडल , जितेश शर्मा, शन्नो बेगम,शालू पाल, विक्की अंसारी, सौरभ बेहड,ग्रीश कुमार, चिराग कालड़ा, सरदार इन्दजीत सिंह कांग्रेस नेता दलजीत सिंह सिद्धू, रंजीत राना पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा,हाजी डाक्टर सोनू, फ़ैज़ खान, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close