Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

शपथग्रहण समारोह के बाद हुई नगर निगम रुद्रपुर की पहली बोर्ड बैठक, विधायक शिव अरोरा ने शहर के चहुंमुखी विकास का दिलाया भरोसा

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) कल नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा और 40 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई गई, जिसके तुरंत बाद नव नियुक्त बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई इस बैठक में शहर विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने सभी वार्डों के पार्षदों को आश्वस्त किया कि रुद्रपुर शहर का चहुंमुखी विकास करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, वहीं विधायक शिव अरोरा ने बैंडिंग जोन में तैयार की गई दुकानों को दस दिनों तक आवंटन करने की बात कही है उन्होंने कहा कि बैंडिंग जोन में सस्ते दामों में दुकानें उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के आला अफसरों को निर्देश दिए, वहीं मेयर विकास शर्मा ने कहा कि वो हर वार्ड का चहुंमुखी विकास करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करेंगे उन्होंने कहा कि शहर में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए एक राय होकर कामकाज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास कार्यों में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया गया है और इसे अंतिम छोर तक पूरा किया जाएगा, उन्होंने सभी नव निर्वाचित पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दी और एक साथ काम करने का संकल्प लिया, वहीं दूसरे तरफ अलग-अलग वार्डों के पार्षदों ने अपने वार्डों में अधूरे पड़े कामो को पूरा करने के अपने प्रस्ताव रखे, इस दौरान 40 वार्डों के पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close