Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

यहाँ बीती रात हुई फायरिंग करने के आरोप में भाजपा पार्षद प्रमोद शर्मा पहुंचे कोतवाली

रुद्रपुर – शहर में एक फिर दो पक्ष एक मामले को आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाएं है बताते चलें कि वार्ड नंबर 16 के भाजपा पार्षद प्रमोद शर्मा का कहना है कि उनके वार्ड में रहने वाले यादव परिवार ने बीती रात 11 बजे उनके भाई पवन शर्मा पर फायरिंग कर दी जिसमें वे बाल बाल बच गए और उन्होंने इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस को रात ही लिखित तहरीर दे दी जिसके बाद आज सुबह पार्षद प्रमोद शर्मा भाजपा के कुछ पार्षदों के कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई,

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षद प्रमोद शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में रहने वाले यादव परिवार उनसे रंजिश रखता है और उनका परिवार में दहशत में हैं, बकौल शर्मा के इस परिवार का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है और इस परिवार के खिलाफ मा न्यायालय में हत्या जैसे संगीन मुकदमे भी विचाराधीन है उन्होंने आरोप लगाए कि यादव परिवार के जबरन वसूली भी करते हैं और लोगों को डरने का काम किया करते हैं, उन्होंने कहा यादव परिवार ने जबरन सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, और मेरे ऊपर जमीन कब्जा करने के रंजिशन झूठे आरोप लगाकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उनका कहना है कि कल रात करीब 11 बजे उनके भाई पवन शर्मा खाना खाकर टहल रहे थे इसी दौरान यादव परिवार ने उन पर फायरिंग कर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली खोखे बरामद कर लिया और उनसे इस मामले में तहरीर ले, हालांकि पुलिस सूत्रों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि नहीं की पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, पार्षद प्रमोद शर्मा के साथ इस दौरान पार्षद राजेश जग्गा सुशील चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रमोद शर्मा के आरोपों को लेकर मीडिया के सामने आया यादव परिवार आरोप को सिरे से खारिज किया लगाएं संगीन आरोप पार्षद प्रमोद शर्मा को लेकर कही यह बड़ी बाते

जब इस मामले को वार्ड नंबर 16 में रहने वाले चन्द्र प्रकाश यादव का पार्षद प्रमोद शर्मा के आरोपों को अपने पूरे परिवार के साथ मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने पार्षद प्रमोद शर्मा को लेकर जो कुछ भी खुलासे किए उन्हें सुनकर आप भी चौंक जाएंगे दर असल चन्द्र प्रकाश यादव के परिजनों का कहना है कि पार्षद प्रमोद शर्मा उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा करने आए दिन उनके परिवार के खिलाफ साज़िश रचते रहते हैं और उनके परिवार को मानसिक रूप से तनाव की स्थिति में झोंकने का काम करते हैं उन्होंने ऐसे बहुत से प्रमाण दिखाए जो इस बात को साबित करते हैं कि पट्टे की यह जमीन सरकारी दस्तावेज में उनके नाम दर्ज है उनके पुत्र राम प्रकाश ने मीडिया को बताया कि पिछले डेढ़ साल से पार्षद प्रमोद शर्मा इस जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रमोद शर्मा ने उनके खिलाफ कोतवाली पुलिस को 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का शिक़ायती पत्र दिया था और रंगदारी का मुकदमा दर्ज करने के प्रयास किया था लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस झूठी कहानी को दर किनार कर दिया था, उन्होंने कहा कि इस मामले उनकी मां ने श्रीमती जगदेवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को एक शिकायती पत्र देकर बताया था वार्ड में कुछ दबंग किस्म के गुंडों द्वारा 31.12.2024 को जिससे पवन शर्मा, पुत्र यशपाल शर्मा निवासी शांति कालोनी कमरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी अग्रसेन कालोनी हरजिंदर सिंह गुम्मन पुत्र नामालूम निवासी देवहोम बिगवाडा मेरे घर आए और लड़ाई झगडे व जान से मारने के मकसद से झगड़ने लगे और गंदी गंदी गालियां देने लगें और वहां से लौटते समय मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दे गये थे उन्होंने बताया कि 2.1.2025 को प्रमोद शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद मेरे घर सामने आकर पटाखे की करीब 100 मीटर लंबी लंबी चौड़ी लड़ी को फोड़कर दबंगई दिखाने का प्रयास किया गया था उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद शर्मा का भाई मन्नू शर्मा हिस्ट्रीशीटर किस्म का है और उनके खिलाफ धारा 302- 307 और जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है उन्होंने आरोप लगाया कि 02.10-2011 को रुद्रपुर में सम्प्रदायिक दंगे में प्रमोद शर्मा के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया गया था, इस मामले में मन्नू शर्मा जेल भेज गया था इसके अलावा शर्मा परिवार के खिलाफ बहुत से संगीन मामले दर्ज हैं, फिलहाल इस पुरे मामले में मीडिया के सामने जो कुछ भी आया है वो जांच का विषय है हम अपने स्तर से इस मामले की पुष्टि नहीं करते हैं फिलहाल यादव परिवार ने जो बातें मीडिया के सामने कही उससे ऐसा लगता है कि यह लगता है यह आपसी रंजिश से प्रभावित हैं हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Check Also
Close