Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) शहर के सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, जुंबा नृत्य और शिव तांडव स्तोत्र के साथ योग प्रदर्शन कर समां बांध दिया।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विषय में जानकारी देते हुए मंच संचालिका सुनीता अधिकारी ने बताया कि यह उत्तराखंड राज्य का पहला ऐसा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जहां विद्यार्थियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि दीपक रावत ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा और खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।”

इस उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक अनिल जोशी, प्रबंधक सुनील जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जोशी, समन्वयक संजय सुयाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और अपने खेल कौशल को निखारने के लिए इस कॉम्प्लेक्स के उपयोग की प्रतिबद्धता जताई।

खेलों को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेलों में बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मिलेंगे, जिससे उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा।

Check Also
Close