Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
Crimeउत्तराखण्डनानकमत्ता

यहाँ बदमाशों ने 50 तोला सोना और करीब 50 हजार रुपए की नगदी लूटी पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

ऊधम सिंह नगर – (एम सलीम खान ब्यूरो) जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड रहें हैं लेकिन इसके बावजूद भी जिले में कानून से बेखौफ बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में फिर एक बार लूट की एक घटना सामने आई है, नानकमत्ता थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया और बदमाश ने एक व्यक्ति जिसका नाम शाहीन ज़माल है उससे करीब 50 तोलें सोना और करीब 50 हजार रुपए की नगदी लूट ली और मौके से भाग खड़ा हुआ इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बदमाश पर शिकंजा कसने और उसकी पहचान करने में जुट गई है बीते शनिवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक नगर उत्तम सिंह नेगी और पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा विमल रावत के मौका ए वारदात पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा विमल रावत और थाना प्रभारी उमेश कुमार के साथ मिलकर पुलिस की टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगालानी शुरू कर दी शहर के वार्ड नंबर 03 में स्थिति बाला जी मंदिर के नजदीक स्वास्थ्य महकमे से सेवानिवृत्त हो चुके थे थे अहमद और शाहीन ज़माल यही रहते हैं शनिवार को दोनों बाजार साईकिल से गये थे उनके मार्केट जाने के कुछ देर बाद से तीन लोग उनका पीछा करते हुए घर में जा घुसे उनकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में रखी अलमारी से 50 तोला सोना और करीब 50 हजार रुपए नगद लूट कर मौके से भाग खड़े हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा विमल रावत ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र में डेरा डाल दिया है थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि उच्च पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई है और इस मामले में एस ओं जी को सक्रिय कर दिया गया है, पुलिस हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं उन्होंने बताया कि बदमाश पैदल पीड़ित के घर पर पहुंचे थे और लूट को अंजाम देने के बाद पैदल ही वापस लौट गए थे पुलिस उस वाहन को लेकर भी बारीकी से पड़ताल कर रही है जिससे बदमाश आए थे पुलिस को संदेह है कि बदमाश काफी दिनों से रेकी कर रहे थे थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Check Also
Close