Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड ने जमकर तोड़े प्रीपेड मीटर मीटर लगाने वाली टीम को घेरा बोले नहीं लगाने दूंगा स्मार्ट मीटर

ऊधम सिंह नगर – (एम सलीम खान ब्यूरो) किच्छा विधानसभा के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड ने फिर एक प्रीपेड मीटरों को अपने गुस्से का इजहार किया है,बेहड ने किच्छा में स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को अपने समर्थकों सहित घेर लिया और वाहनों में भरे स्मार्ट मीटरों के डिब्बों को खोलकर इन मीटरों को खिल खिल कर दिया उन्होंने जमकर बीच सड़क पर स्मार्ट मीटरों को पटक पटक तोड़ दिया इस दौरान वहां मीडिया का हुजूम उमड़ गया, बता दें कि विधायक तिलक राज बेहड ने पहले ही स्मार्ट मीटरों को लेकर घोषणा की थी कि वह किसी भी सूरत में अपनी विधानसभा में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे विधायक बेहड ने जमकर प्रीपेड मीटरों पर भड़ास निकाली और मीटरों को तोड दिया ऐसा नहीं है कि उन्होंने एक अध मीटर तोड़ा बल्कि उन्होंने एक बाद एक बहुत से स्मार्ट मीटरों को सड़क पर पटक पटक कर तोड़ दिया, बताते चलें कि निकाय चुनावों में विधायक तिलक राज बेहड ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, बताते चलें कि कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड शुरू से ही प्रीपेड मीटरों के खिलाफ सख्त एक्शन में है और उन्होंने भाजपा को अडानी कंपनी को करोड़ों का फायदा पहुंचाने की बात कही इसके अलावा उन्होंने निकाय चुनावों के दौरान प्रीपेड मीटरों के साथ लेकर आम जनमानस को जागरूक भी किया था।

Check Also
Close