Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

सांसद अजय भट्ट और महापौर विकास ने स्टेडियम में 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता की पदक विजेता टीमों को किया सम्मानित

रूद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट एवं महापौर विकास शर्मा ने मनोज सरकार स्टेडियम में 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता की पदक विजेता टीमों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत पदक और उत्तराखंड ने कांस्य पदक जीता। जबकि महिला वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत और राजस्थान ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि सांसद जय भट्ट और महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड खेलों का हब बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखण्ड को नई पहचान मिल रही है इस आयोजन से ना सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है,बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है।

इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाडियों ने अब तक 17 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 77 से अधिक मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से आज प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है और खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विश्व स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Check Also
Close