Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

भाजपा नेता को मिली जमानत,पिटाई प्रकरण में दरोगा पर लगाएं संगीन आरोप, कहा ग़रीब दुकानदार का मोबाइल फोन छीन रहा था दरोगा

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) एक दरोगा के साथ मारपीट प्रकरण में बीजेपी नेता राधेश शर्मा को एस डी एम कोर्ट से आज जमानत मिल गई, जमानत पर रिहा होने के बाद बीजेपी नेता ने पिटाई मामले में दरोगा हरवीर सिंह को जो कुछ कहा वे बेहद चौकन्ने वाला है।

राधेश शर्मा ने बताया कि उक्त दरोगा हरवीर सिंह एक गरीब दुकानदार का मोबाइल फोन छीन रहे थे और उसकी दुकान से लिए कुछ सामान के पैसे नहीं दे रहे थे जब उन्होंने दरोगा हरवीर सिंह से आग्रह किया कि उसके पैसे और मोबाइल फोन लौटा दीजिए तो वो गाली गलौज करने लगे और उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि दरोगा हरवीर सिंह सिर्फ इतने पर नहीं रुके बल्कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गालियां देने लगे जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दरोगा उन्हें भी गालियां देने लगा बता दें कि कल देर शाम एक वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया था।

और इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए दरोगा हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया और मारपीट करने वाले बीजेपी नेता राधेश शर्मा सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने राधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दायर किया था और आज उन्हें परगना मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी।

Check Also
Close