Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_प्रीपेड मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन का ऐलान

18 फरवरी को भगत सिंह चौक से नगर निगम के सामने अधीक्षक अभियंता विद्युत के कार्यलय पर प्रदर्शन कर प्रीपेड मीटरों के शव यात्रा निकालेंगे

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) प्रीपेड मीटर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 18 फरवरी को रुद्रपुर में प्रीपेड मीटर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसके तहत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता भगत सिंह चौक से नगर निगम के सामने स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शव यात्रा निकालेंगे,जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक मोहन खेड़ा के कार्यालय में संपन्न हुईं जिसको संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी रहे मोहनलाल खेड़ा ने कहा कि राज्य सरकार प्रीपेड मीटर की आड़ में प्रदेश के विद्युत विभाग का निजीकरण करना चाहती है, प्रीपेड मीटर लागू होने से मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, प्रीपेड मीटर लगने से उपभोक्ताओं को विद्युत उपभोग करने से पूर्व मीटर को रिचार्ज करना होगा उसके बाद ही विद्युत का उपयोग करना होगा।

रिचार्ज न होने पर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी जिससे उपभोक्ता को अंधेरे मे ही रहना पड़ेगा, उन्होंने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी 18 फरवरी दिन मंगलवार को शाम को 03 बजे भगत सिंह चौक पर एकत्र होंगे जहां से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता के कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रीपेड मीटर की शव यात्रा निकलेंगे ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि अधीक्षण अभियंता अदानी के प्रवक्ता हो गए हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रीपेड मीटर से न केवल आम आदमी का बल्कि व्यापारियों का भी भारी नुकसान होगा, प्रीपेड मीटर में उपभोक्ता का मीटर जंप मार गया तो किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं होगी जिससे उपभोक्ता को आर्थिक व मानसिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

बैठक में सरदार प्रकट सिंह संधू , हरीश बावरा, प्रकाश शर्मा, पार्षद इंद्रजीत सिंह ,पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद सौरभ राज बेहड,पार्षद गौरव गिरी,राजू कोली, रणजीत राणा,अर्जुन विश्वास, पार्षद प्रवेश कुरैशी, सोफिया नाज,उमा सरकार,विक्रम रावत, साजिद खान,प्रदीप यादव, मनजीत कर्मकार, मनोज कुमार प्रदीप कालरा,रोहित चौहान, संजीव राठौड़, कमल सैनी, दीपक चराया,निरोध अधिकारी, शंभू मौर्य, कमल सैनी, नवीन खेतवाल, कमल चुग, अजीज खान, सहित दर्ज़नो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close