Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
ज़रा हटकेदिल्ली

यहाँ सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके,घरों से बहार निकले लोग – पढ़े बड़ी ख़बर

दिल्ली – सुबह – सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। 17 फरवरी की सुबह दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से कांप गयी धरती।

भूकम्प के झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के इलाकों में सोमवार (17 फरवरी) की सुबह 5.36 मिनट पर जोरदार तरीके से महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक था।

झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण इसका असर दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा महसूस किया गया।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में महसूस किए गए तेज झटके

दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा तक तेज झटके महसूस हुए। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक झटके महसूस हुए। हालांकि अब तक इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली पुलिस ने भूकंप के तेज झटकों के बाद एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे. किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें।

नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी के के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाक़ों में 4.0 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपने सोशल मीडिया अकॉउंट X पर लिखा, “दिल्ली और इसके आसपास के इलाक़ों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि सुरक्षा सावधानियों का पालन करते रहे। सतर्क रहें। सुरक्षित रहे,अधिकारियों ने स्थिति पर नज़र बनाकर रखी है।

Check Also
Close