Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटके

विधानसभा में 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियां पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों की बैठक

देहरादून -(एम सलीम खान संवाददाता) विधानसभा में 18 फरवरी शुरू होने बजट सत्र की सभी तैयारियों को लमसम पूरा कर लिया गया है इस सत्र में अब तक 30 विधानसभा सदस्यों की तरफ से कुल 521 सवाल भेजें गए हैं जो सदन में गर्माहट लाएंगे रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उच्च अफसरों के बैठक कर बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने सत्र को सही ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले लिए इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सख्ती से निर्देश दिए कि सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यालय के बच्चों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए इसके लिए स्कूलों को यातायात एडवाइजरी जारी की जाएं।

उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस महकमे के अफसरों को आदेश दिए हैं कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम बार ई नेवा (नेशनल ई विधानसभा एप्लीकेशन) के मुताबिक भी सदन संचालित हो रहा है इसे उन्होंने आई टी डी ए को कुछ खास निर्देश दिए विधानसभा सदस्यों को तकनीकी देने के लिए दो इंजीनियर को बजट सत्र तक विधानसभा में नियुक्त किया जाएगा।

इसके अलावा इंटरनेट सेवा में सुधार करने के निर्देश दिए और नेटवर्क की गति बढ़ाने को कहा बैठक में विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया बिना प्रवेश पत्र विधानसभा परिसर में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा विधानसभा अध्यक्ष ने यह सख्ती से निर्देश दिए हैं सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुक को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि सदन की कार्रवाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन कि कारवाई के दौरान अनुशासन बनाने के लिए बनाए रखने के मोबाइल फोन का इस्तेमाल वर्जित होगा,सदन में किसी भी तरह के मोबाइल फोन को ले जाने पर रोक रहेगी उन्होंने कहा सदन की कार्रवाई अनुशासन और मर्यादा के अनुसार स्वच्छ होनी चाहिए।

Check Also
Close