Monday 15/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधिअग्निसुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट मोड पर,होटलों व संस्थानों का किया व्यापक सुरक्षा ऑडिटसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,अनिल भण्डारी बने प्रदेश प्रवक्ताबच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा एवं अपराध की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक* : डॉ. गीता खन्नाप्रेस विज्ञप्तिमोटापा रोग निवारण शिविर के चतुर्थ दिवस पर बडी संख्या में साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया
Crimeउत्तराखण्डउधमसिंह नगर

नशा तस्करों पर वार ऊधम सिंह नगर पुलिस बनी कहर 2 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) नशे के सौदागरों के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस कहर बनकर टूट रही है और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक के बाद एक नशा तस्करों को उनके असली ठिकाने पर भेजने का काम कर रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की सटीक रणनीति के तहत पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड रही है।

जनपद ऊधम सिंह नगर में एएनटीएफ और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 किलो चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए बताई गई है,बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को पूरा करने में ऊधम सिंह नगर पुलिस अहम भूमिका निभा रही हैं और नशा तस्करों पर कहर बनकर टूट रही है।

नशे के सौदागरों की बुनियादों को खोदने में जुटी पुलिस एक बाद एक नशा तस्करों को उनके असली अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देश के तहत नशे के सौदागरों को उनके असली ठिकाने पर भेजने का अभियान शुरू कर दिया है,खास कर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मादक पदार्थों को उत्तराखंड में लाकर खपाने वाले नशा तस्करों को लेकर पूरी सतर्कता से काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थों को उत्तराखंड में लाकर यहां की युवा पीढ़ी को नशे की गर्द में धकेलने वाले सौदागरों को पुलिस उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने में जुट गई है और इन नशा तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब हासिल कर रही है।

Check Also
Close