Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_मेयर गजराज का एक्शन, नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर होंगे जनकल्याणकारी कार्य

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) मेयर गजराज सिंह बिष्ट लगातार एक्शन में हैं। मंगलवार को उन्होंने मंगल पड़ाव, मछली बाजार और वर्कशॉप लाइन में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने इन जमीनों का उपयोग फड़ बाजार, पार्किंग, गोदाम और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के लिए करने के निर्देश दिए। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने और जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही हल्द्वानी को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान भी जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर को विकसित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और सुसज्जित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि शहर को नई पहचान मिल सके।

Check Also
Close