Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डहरिद्वार

उत्तराखंड_विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार – पढ़े ख़बर

हरिद्वार – भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग ने चकबंदी कार्यालय में तैनात कानूनगो कृष्ण पाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कानूनगो पर आरोप है कि वह जमीन से जुड़े एक मामले में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसके गांव में उसके भाई की मौत के बाद पांच बेटियों को विरासत में मिली कृषि भूमि को उनके चाचा द्वारा लेने से मना किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता की भतीजी ने चकबंदी अधिकारी रुड़की के समक्ष वाद दायर किया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि इससे पहले भी कानूनगो कृष्ण पाल ने फाइल पर रिपोर्ट लगाने की एवज में 4000 रुपये की रिश्वत ली थी। इस बार उसने जमीन के बंटवारे से जुड़ी फाइल को चकबंदी अधिकारी के पास भेजने के लिए अपनी रिपोर्ट लगाने की एवज में 2000 रुपये की अतिरिक्त मांग की।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने कानूनगो कृष्णपाल पर नजर रखी और बुधवार को उसे शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

आपको बता दें देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस से एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि रुड़की तहसील में चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो कृष्णपाल एक काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत नहीं देने पर काम नहीं कर रहा है। इस पर विजिलेंस ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। बुधवार को टीम ने ग्रामीण को कानूनगो के पास दो हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही ग्रामीण ने दो हजार रुपये की रिश्वत दी तो विजिलेंस ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, चकबंदी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

Check Also
Close