Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

डीएम नितिन सिंह भदौरिया आए एक्शन में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश

रूद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर बेहद चिन्तित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नशीले पदार्थों पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकरी ने जिला सभागार में नशामुक्त देवभूमि मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते जनपद के सभी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ऐन्टी ड्रग्स कमेटी का गठन करने, जहां कमेटिया गठित है उन्हे सक्रिय करने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होने कहा एन्ट्री ड्रग्स कमेटी में छात्र एवं शिक्षकों के साथ ही क्षेत्र के समाजसेवियों, अभिभावकों, को सम्मलित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रार्थना के बाद एक से दो मिनट नशे से होने वाल दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाये।

उन्होने कहा कि समाजसेवी/स्वयं सेवी सस्ंथाओं के सहयोग से नशे की रोकथाम हेतु कार्य करें। उन्होने कहा कि बच्चों को छात्र जीवन से ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें ताकि वे नशे से दूर रहें, इसके लिए शिक्षा विभाग आवश्यक योजना बना कर कार्य करें। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्वंयसेवी संस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में बैनर, नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग, शोसल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमो से मेडिकल की दुकानो से नशीली प्रतिबन्धित दवाओं की विक्री की शिकायतें प्राप्त होती है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ ड्रग्स निरीक्षक को जनपद के सभी मेडिकल स्टोरो सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्रग्स निरीक्षक को जनपद दवाईयों की दुकानों का जांच निरीक्षक करें जिन दवाई की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है उन मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द करते हुए सीज करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा जो दवा दुकानें बिना लाइसेंस के अवैध संचालित हो रहे हो या बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा देते हैं।

और प्रतिबंधित दवाईयां को बेचने में लिप्त है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने हेतु खाली पड़े सरकारी भवन अथवा स्कूल चिन्हित करने के निर्देश दिए, बैठक में सीडीओ मनीष कुमार ए सी एम ओं डॉ राजेश आर्य ओसी गौरव पांडे जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also
Close