Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

नैनीताल बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में किया हड़ताल का ऐलान।

नैनीताल – कानून मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल, 2025 के विरोध में नैनीताल जिला बार एसोसिएशन ने 21 फरवरी को पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है।

अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से दूरी बनाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने इस बिल को वकीलों की गरिमा और स्वतंत्रता पर हमला करार दिया तो वही बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल का कहना है कि प्रस्तावित ड्राफ्ट बिल वकीलों की आवाज को दबाने और बार एसोसिएशंस की ताकत को कमजोर करने का प्रयास है कहा कि अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक-2025 कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक-2025 के तहत एडवोकेट एक्ट-1961 में कई महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्तावित हैं।

इनमें सबसे विवादित धारा 35-A है, जो वकीलों को न्यायालय में काम से बहिष्कार करने से रोकने का प्रावधान करती है इसके अलावा अगर मुवक्किल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी वकील की होगी यह प्रावधान भी वकीलों के विरोध का एक प्रमुख कारण है अधिवक्ताओ ने कहा कि इस बिल के लागू होने से उनकी स्वतंत्रता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और उनके अधिकार सीमित हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की है।

Check Also
Close