Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

सदन में उप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी हाथ पांव में बेड़ियां बांधकर पहुंचे विधानसभा

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी जब आज बजट सत्र में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे तो वहां सभी उन्हें देख कर हैरानी पड़ पाएं गये,दर असल सदन में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विधानसभा में अपने हाथों और पैरों मे बेड़ियां डाल कर पहुंचे।

बजट सत्र के अंतिम दिन उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने अमेरिका में भारतीय लोगों के साथ किए जा रहे कुर्ता व्यवहार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार इस अनोखे अंदाज में पेश किया, बृहस्पतिवार को विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने विधानसभा में अपने हाथ पैरों में बेड़ियां डाल कर सदन में पहुंचकर अमेरिका में भारतीयों के साथ किए जा रहे कायराना व्यवहार को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि अमेरिका में भारतीय लोगों के साथ डोनाल्ड की सरकार में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को गिरफ्तार कर जंजीरों में जकड कर सैन्य अधिकारियों के साथ विमानों से वापस उनके देश भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत मेक्सिको सल्वाडोर सहित ब्राजील कनाडा कोलंबिया के कई देशों के नागरिकों के साथ कुर्ता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जो एक क्रूरता से प्रभावित व्यवहार है।

और दुनिया भर में इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है और जो तस्वीरें अब तक सामने आई है उन्हें देखते हुए यह मामला और भी विरोध को मजबूत करता है उन्होंने कहा कि इस अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध अनोखे अंदाज में मैं इसका विरोध दर्ज कर रहा और आज विधानसभा में बेड़ियों और जंजीरों में कैद हो आया हूं और अपनी आवाज इसके खिलाफ बुलंद की है।

कापड़ी ने भारत सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि वह इस गंभीर मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति से कड़ी आपत्ति दर्ज कराएं और भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए गंभीर और कड़े कदम उठाए, उन्होंने कहा कि आज दुनिया अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की दशा देखकर हैरत में हैं और केन्द्र सरकार को इसके लिए सख्त लहजे में अमेरिका के प्रति आलोचनात्मक दृष्टि से देखा बेहद जरूरी है।

Check Also
Close