Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटके

उत्तराखंड में बर्फ से लकदक पहाड़ियां, ठंड बढ़ी, जानें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड – उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ। गुरुवार को पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को बारिश और बर्फबारी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और शीतलहर से ठंड बढ़ गई, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में दोपहर बाद बारिश बंद हो गई और धूप निकल आई, लेकिन रात को फिर बारिश शुरू हो गई।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटन स्थल बर्फ से ढके

चमोली के औली से लेकर बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीति और माणा घाटी की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। औली में एक फीट और बद्रीनाथ में दो फीट तक ताजा बर्फ जम गई है, जबकि हेमकुंड साहिब में करीब 3 फीट बर्फबारी दर्ज की गई। नीति घाटी, फूलों की घाटी, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ और मंडल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई।

केदारनाथ धाम में भी 2 फीट तक ताजा बर्फ जम गई है। मंदिर परिसर और आसपास की सड़कें डेढ़ से दो फीट बर्फ से ढकी हुई हैं। द्वितीय केदारनाथ, महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सूकी टॉप से ​​आगे सिर्फ जंजीर वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति है। बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। गुरुवार को यमुनोत्री धाम और खरसाली में हुई बर्फबारी के कारण पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है।

यमुनोत्री धाम में एक फीट और खरसाली में तीन इंच बर्फ जमी है। कुमाऊं क्षेत्र में दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। हर्षिल घाटी में करीब आधा इंच ताजा बर्फबारी हुई है।

Check Also
Close