Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

चोरी की 11 बाइकों सहित तीन गिरफ्तार, ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चोरी की 11 बाइकों को भी बरामद किया है, पुलिस के मुताबिक इस वाहन चोर गिरोह पर पहले से ही करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना ट्रांजिट कैंप के थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान के पास दीपक शर्मा अपने तीन अन्य साथियों के साथ 3 बाइकों के साथ खड़ा था पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए।

दीपक शर्मा उर्फ लुटिया पुत्र जितेन्द्र शर्मा हाल निवासी फुलसूगा मूल निवासी ज्येष्ठा कालोनी थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश ब्रिजेश बाल्मीकि पुत्र मनमोहन निवासी भमरौला बगवाड़ा रुद्रपुर अभिषेक राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत हाल निवासी ट्रांजिट कैंप मूल निवासी भवानीगज थाना रामनगर जनपद नैनीताल और शिवम यादव पुत्र स्व नेत्रपाल यादव निवासी भदाईपुरा रुद्रपुर बताया कि बाइकें चोरी की है उनके पास चोरी की गई कई और बाइकें भी है।

जो उन लोगों ने सिडकुल के पास झाड़ियों में छुप कर रखी है, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 10 और बाइकें बरामद कर ली मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, पुलिस टीम में थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय विजय कुमार रविश राम भूपेंद्र सिंह धामी,कमल जोशी जितेन्द्र कुमार नेगी शामिल थे।

Check Also
Close