Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।आग में राख हुए बेटी की शादी के सपनेमंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागतबाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।किच्छा की बेटी साक्षी गुप्ता को यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन, क्षेत्र का नाम किया रोशनउधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर कट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित
उत्तराखण्डज़रा हटकेपंतनगर

पंतनगर में शुरू हुआ 17वां कृषि विज्ञान सम्मलेन 22 फरवरी आयोजित तक होगा आयोजन

पंतनगर -(एम सलीम खान संवाददाता) पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 17वा कृषि विज्ञान सम्मलेन 22 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है इस सम्मेलन में देश विदेश से करीब साढ़े तीन सौ वैज्ञानिक और कृषि संस्थाओं से जुड़े अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं इसके अलावा देश भर के प्रगतिशील किसान भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं सम्मलेन के दौरान कुल 10 सत्र आयोजित किए गए हैं।

जिनमें खेती को अधिक उन्नत बनाने और पहाड़ों इलाकों में कृषि के विकास पर खास बातचीत की जा रही है उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह के निर्देशन में उत्तराखंड में मौन पालन को बढ़ावा देने पर भी गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है विदेशी वैज्ञानिकों के साथ संवाद के लिए एक अनुवादक की भी व्यवस्था की गई है।

जिससे किसान अपनी जटिल समस्याओं का निस्तारण पा सकें इस सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने किया जबकि समापन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जाएगा 21 फरवरी यानी आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस सम्मेलन में शामिल होने आ सकते हैं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रिकाडेड स्पीच को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Check Also
Close