Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

डीएम के निर्देश पर एडीएम ने समान नागरिक संहिता कानून व्यवस्था और पोर्टल की दी तकनीकी जानकारी

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता)जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) कानून व्यवस्था एवं पोर्टल की तकनीकी जानकारी व समस्या संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में यूसीसी को लागू करके मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के स्वप्न को धरातल पर उतारा है, यूसीसी का सफल क्रियान्वयन सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकता है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारियों का गहनता से प्रशिक्षण ले तथा त्रुटि रहित डेटा भरे।

नोडल अधिकारी यूसीसी पंकज उपाध्याय ने यूसीसी पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन करने व 15 दिनों के भीतर ही आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल या ऑफलाइन किसी भी समय कोई समस्या आ रही हो तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि समस्याओं को शासन के संज्ञान में लाकर उनका निस्तारण किया जा सके।

कार्यशाला के दौरान यूसीसी ऑनलाइन पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर राजस्व अधिकारियों, नगर निकायों के अधिकारियों व कर्मचारियों अर्थात यूसीसी के रजिस्ट्रार व सब-रजिस्ट्रार को प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उन्हें ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। मास्टर ट्रेनर/अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे ने यूसीसी के तहत होने वाले 5 प्रकार के पंजीकरण विवाह,

तलाक, अवसीयतन उत्तराधिकारी, वसीयतन उत्तराधिकार व लिव-इन रिलेशनशिप संबंधी सभी विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यूसीसी के तहत रजिस्ट्रार व सब-रजिस्ट्रार के कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान सभी से सुझाव लिए गए साथ ही आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को भी सुना व उनका निस्तारण किया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल काशीपुर विवेक राय एसडीएम मनीष बिष्ट कौस्तुभ मिश्र डॉ अमृता शर्मा अभय प्रताप सिंह ओसी गौरव पांडेय ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जातवेद पांडेय सी एस सी जिला प्रबंधक भूपेश सिंह रावत नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close