Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
ज़रा हटके

गूगल पे ने बदलें अपने नियम अब इस्तेमाल करना पर देना होगा इतना चार्ज निशुल्क नहीं कर पाएंगे गूगल की सेवाएं

न्यूज़ डेस्क – (एम सलीम खान ब्यूरो) अगर आप भी पैसे के लेन-देन के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ाने वाला है और यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है अब गूगल पेमेंट की सेवाओं निशुल्क नहीं होगी और रुपए का लेन-देन अगर आप गूगल पे से करते हैं तो आपको इसके लिए सर्विस चार्ज देना होगा।

बिजली पानी स्कूल फीस सहित अन्य भुगतान करने पर आपको गूगल पे के इस्तेमाल करने पर सर्विस चार्ज भी देना होगा गूगल ने ऐसी बहुत सी सर्विसेस पर चार्ज निर्धारित कर दिया और इन्हें लेना शुरू भी कर दिया है, पहले गूगल की सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती थी हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी गूगल ने अपने ग्राहकों को अभी तक नहीं दी है।

न ही गूगल पे ने इस पर अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है,देश भर में गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से कुछ बिलों का भुगतान करने पर उनके खातों से यूजर चार्ज काटा जा रहा है और वो किसी भी बिल का भुगतान गूगल पे से कर रहे हैं तो इस सेवा का इस्तेमाल करने पर पैसे कांटे जा रहें हैं जैसे मोबाइल फोन रिचार्ज करने पर यूपीआई भुगतान करने वाली कंपनियां अतिरिक्त चार्ज ले रही है।

और उन्हें महंगा अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है मोबाइल फोन के रिचार्ज पर 3 रूपए से 5 रुपए अधिक वसूलें जा रहें हैं उज्जैन के रहने वाले अंकित चव्हाण ने कहा कि वो इस मामले को अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं और उनके यूपीआई से बच्चों की फीस जमा करने पर करीब 1500 रुपए का अतिरिक्त भुगतान लिया गया है उनका कहना है कि अगर गूगल ने ऐसा कोई नियम लागू किया है तो इसकी विस्तृत जानकारी अपने उपभोक्ताओं को देनी की जिम्मेदारी बनती है और बिना किसी जानकारी के इस अतिरिक्त शुल्क वसूल कर गूगल अपने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी से रुपए ऐंठ रहा है।

Check Also
Close