Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के विधायकों को मंत्री बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए मांगने वाले गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

एस एस पी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता)शहर विधायक शिव अरोरा को और मणिपुर उड़ीसा कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में विधायकों को मंत्री बनाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए मांगने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले का तत्काल खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की है, बता दें कि इस मामले में शहर विधायक शिव अरोरा के सहयोगी ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि विधायक शिव अरोरा को किसी व्यक्ति ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से फोन कर बताया गया है।

उन्हें उत्तराखंड सरकार में मंत्री बनाने के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया और मंत्री बनाने के लिए पार्टी फंड में आपको तीन करोड़ रुपए देने होंगे जिसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी होगी, इस मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी और एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अब इस गिरोह के सरगना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया है, इस मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने किया।

Check Also
Close