Friday 17/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

वेंडिंग जोन में दुकानों का शुल्क हुआ निर्धारित,व्यापारियों की सहमति से तय हुआ मूल्य, जल्द ही मुख्यमंत्री सौंपेंगे दुकानों की चाबी

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता)नवनिर्मित वेंडिंग जोन में दुकानों के मूल्य को लेकर नगर निगम और लघु व्यापारियों के बीच सहमति बन गयी है। व्यापारी दुकानों का मूल्य कम करने की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। व्यापारियों की बैठक में महापौर विकास शर्मा ने दुकानों के मूल्य की घोषणा की जिस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई और महापौर का आभार व्यक्त किया। महापौर और मुख्य नगर आयुक्त ने व्यापारियों को नवनिर्मित वेंडिंग जोन का मुआयना भी कराया।

नगर निगम सभागार में आयोजित महापौर विकास शर्मा ने वेंडिंग जोन में दुकानों के मूल्य निर्धारण को लेकर लघु व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से बनाई गयी दुकानों में प्रति दुकान 1 लाख 99 हजार की लागत आयी है। व्यापारी लगातार दुकानों का मूल्य कम करने की मांग कर रहे थे जिसे देखते हुए नगर निगम ने दुकानों का मूल्य मात्र 1 लाख 44 हजार 214 रूपये निर्धारित किया है। इसके अलावा दुकानों में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए प्रतिमाह 1 हजार रूपये किराया निर्धारित किया गया है।

व्यापारियों के आग्रह पर महापौर विकास शर्मा ने दुकानों का मासिक किराया कम करते हुए 700 रूपये करने की घोषणा की। साथ ही व्यापारियों ने दुकानों के मूल्य का भुगतान किश्त में भुगतान करने का विकल्प देने का भी अनुरोध किया। जिस पर महापौर ने कहा कि जो व्यापारी सक्षम हैं वह 50 प्रतिशत की धनराशि भुगतान कर सकते हैं जो सक्षम नहीं हैं वह 30 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान कर सकते हैं। जो व्यापारी 30 प्रतिशत भी भुगतान करने की स्थिति में नही हैं उनके लिए बड़ौदा बैंक से आसान किश्तों पर लोन की व्यवस्था भी की की गयी है।

महापौर ने कहा कि व्यापारियों को इसके बाद भी जो दिक्कतें आयेंगी। उनका भी समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रूद्रपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें मुख्यमंत्री के हाथों व्यापारियों को दुकानों की चाबियां सौंपी जायेंगी। उन्होनंे कहा कि दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता से होगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन के लिए शहर में अन्य स्थान भी चिन्हित किये गये हैं जिन व्यापारियों को इस वेंडिंग दुकानें नहीं मिल पायेंगी उन्हें अगले वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, इन्ही प्रयासों के तहत वेंडिंग जोन व्यवस्थित किये जा रहे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर को ठेली मुक्त किया जायेगा। इससे जहां शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं ठेली व्यापारियों को आये दिन होने वाले उत्पीड़न से भी निजात मिलेगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि वेंडिंग जोन में 70 दुकानों का निर्माण किया गया है। व्यापारी वेंडिंग जोन में दुकानों की कीमत कम करने की मांग कर रहे थे, जिसका समाधान महापौर विकास शर्मा ने कर दिया है, लागत से भी कम कीमत पर व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जा रही है। नवनिर्मित वेंडिंग जोन में व्यापारियों की हर जरूरी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है, पानी बिजली सड़क के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। भविष्य में भी व्यापारियों को जो दिक्कतें होंगी उनका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन भी दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जा रही हैं उन्हें अपनी ठेलियां नगर निगम में जमा करनी होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में सड़कों पर दुबारा ठेलियां ना लगें।

बैठक में लघु व्यापारी एसोसिएशन के सरपरस्त गुलशन नारंग, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, निशांत अरोरा, सुभाष गुप्ता, सुभाष रस्तौगी, प्रहलाद, प्रेम प्रकाश, रमन बाबू, रामपाल, आकश पाल, विरेन्द्र, सुधीर, राजा राम, रस्तौगी, सुभाष रस्तौगी, सुबोध गुप्ता, कंचन कुमार, विशेष गुप्ता, राजेश गोस्वामी, महिपाल, राजू, अशोक कमल विश्वास आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

वेंडिंग जोन में दुकान के लिए सर्वप्रथम सुभाष गुप्ता ने किया भुगतान।

वेंडिंग जोन में दुकानों का मूल्य निर्धारित होने के साथ ही दुकानों के लिए आवेदन भी शुरू हो गये हैं। सोमवार को दुकान के लिए सबसे पहला भुगतान लघु व्यापारी सुभाष गुप्ता ने किया। उन्होनंे वेंडिंग जोन में दुकान की बुकिंग कराते हुए दुकान की मूल्य का 50 प्रतिशत ऑ लाईन माध्यम से भुगतान किया। इसके अलावा कई अन्य दुकानदारों ने भी ऑन लाईन माध्यम से भुगतान कर दुकान बुक कराई।

Check Also
Close