Monday 24/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचालमढ़ी चौरास में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों को दिए आत्मनिर्भर बनने के मंत्रईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर श्रीनगर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-मुस्लिम समाज ने किया मानव सेवा का आह्वानसमाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितन्याय की राह हुई आसान-जमणाखाल में ग्रामीणों के लिए खुला विधिक सेवा केंद्र
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

महापौर ने की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा,इधर उधर कूड़ा फैंकने वालों पर होगी कार्रवाई

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) महापौर विकास शर्मा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यो की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की समीक्षा की। उन्होंने ठेके पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही दोनों कंपनी के अधिकारियों के साथ ही कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज वसूल कर रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विस्तार से जानकारी ली।

महापौर ने कूड़ा कलेक्शन वाहन कई मोहल्लों में नहीं पहुंचने की शिकायत की शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों से व्यवस्था ठीक करने को कहा। बैठक में यह बात सामने आयी कि सिडकुल में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी सुबह घरों से निकल जाते हैं और कूड़ा कलेक्शन वाहन उसके बाद वहां पहुंचता है जिस कारण ऐसे तमाम घरों का कूड़ा नगर निगम के वाहन नहीं उठा पाते, जिसके बाद इधर उधर कूड़ा फैंक दिया जाता है।

महापौर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि जिन मोहल्लों में सिडकुल में काम करने वाले लोग अधिक संख्या में रहते हैं वह उनके ड्यूटी जाने से पहले गाड़ी पहुंच जाये। इसके साथ ही ऐसी स्थानों पर उन्होनंे दिन में सुबह और शाम दो बार कूड़ा कलेक्शन वाहन भेजने के भी निर्देश दिये।

बैठक में कई लोगों द्वारा यूजर चार्ज नहीं देने की शिकायत भी सामने आयी। जिस पर महापौर ने कहा कि ऐसे लोगों को एक बार चेतावनी दी जायेगी उसके बाद ऐसे लोगों खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि गीला ओर सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र करने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इसके लिए वह खुद भी बस्तियों में जाकर लोगो ंसे निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को गीला ओर सूखा कूड़ा अलग-अलग करने की आदत डालनी होगी। सूखे कूड़े का क्या उपयोग हो सकता है इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। गीले कूड़े से सीएनजी और बिजली बनाये जाने का काम पहले से ही चल रहा है।

महापौर ने कहा कि इधर उधर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती से पेश आयेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की नहीं बल्कि सभी की जिम्मेवारी है। सभी के सहयोग से ही महानगर स्वच्छ और सुंदर बन पायेगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजू नबियाल, हर्षपाल चंडोक, रेनू शर्मा, ममता नेगी आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close