Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डउधमसिंह नगर

यहाँ तलवारों से लेस बदमाशों ने शहर में मचाया तांडव,दहशत से घर में छिपा मजबूर परिवार – वीडियो

रुद्रपुर – उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बदमाशों की एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में भय और दहशत फैला दी है। इस वीडियो में हथियारबंद अपराधी कानून को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

यह घटना सवाल उठाती है कि क्या अपराधियों के दिल से पुलिस का डर खत्म हो गया है? यह घटना बीती रात रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी इलाके में हुई, जहां मामूली कहासुनी के बाद नंगी तलवारों और धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये बदमाश बेखौफ होकर हाथों में तलवारें लेकर गुंडागर्दी दिखा रहे हैं।

इस दौरान आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए, वहीं प्रभावित परिवार डर और दहशत के चलते पूरी रात अपने घर से बाहर नहीं निकल सका। इस पूरे मामले ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रुद्रपुर में अपराधियों के दिल से पुलिस का डर खत्म हो गया है?

क्या ये अपराधी पुलिस की साख को चुनौती दे रहे हैं? मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इन बेखौफ अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Check Also
Close