Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके परनारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल-गढ़वाल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर मंथन,गूंजेगी युवा विचारों की ताकतगढ़वाली सिनेमा में आस्था और संघर्ष की नई गूंज-बैमि शक की शूटिंग पौड़ी की वादियों में,संस्कृति और संवेदनाओं का अद्भुत संगमस्वच्छता से सेवा तक-श्रीनगर मंडल में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का भव्य समापन,अलकेश्वर घाट से गूंजा जनसेवा का संकल्पमुख्यमंत्री घोषणा और राज्य योजनाओं से सुदृढ़ हुई ग्रामीण कनेक्टिविटीबुलेट का शौक बना अपराध की वजह,नाबालिगों ने रची चोरी की वारदातडिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणनाजेसीज पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन
उत्तराखण्डज़रा हटके

नहीं हुए रमजान के चांद के दीदार 2 मार्च को होगा पहला रोजा

उत्तराखंड – (एम सलीम खान संवाददाता) मुस्लिम समाज के सबसे पवित्र महीने रमजान का आगाज 2 मार्च शुरू हो जाएगा,1 मार्च को मस्जिदों में नमाजे तरावी अदा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, मुस्लिम धर्म गुरुओं के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा था कि 01 मार्च को पहला रोजा होगा लेकिन रमजान का चांद नजर नहीं आया,अब 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

उधर देश भर में 2 मार्च को ही पहला रोजा रखा जाएगा, पंजाब के मुसलमानो कि दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रुअते हिलाल कमेटी पंजाब चांद देखने वाली कमेटी के चैयरमेन मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पूरे पंजाब से हासिल जानकारी के ऐलान किया है कि आज रमजानुल उल मुबारक का चांद नजर नहीं आया है।

और रमजान का मुकद्दस महीना 2 मार्च से शुरू होगा, चांद नजर नहीं आने पर इसलिए पहला रोजा 2 मार्च का होगा और इतवार का दिन का पहला रोजा रखा जाएगा , वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी रमजान का चांद देखने की कोई खबर नहीं है, इस साथ ही 2 मार्च से शुरू होने वाले रमजान के मुकद्दस महीने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और मस्जिदों को शानदार तरीके से सजाया गया है, इसके अलावा जनपद ऊधम सिंह नगर में रमजान का चांद देखने की पुष्टि नहीं हुई है जिसके बाद उत्तराखंड में भी 2 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा।

Check Also
Close