Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_जीजा ने बनाया साली की 11 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार, मासूम की हालत नाजुक – पढ़े ख़बर

हल्दानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में घर आई साली की 11 साल की बेटी को जीजा ने हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने वाले से घरवाले आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में फुर्ती दिखाते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आनन-फानन में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि 11 वर्षीय बच्ची की मां की बहन बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहती है। कुछ माह पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार को महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन व जीजा के घर भेजा था। गुरुवार को रात ज्यादा हुई तो बच्ची वहीं रुक गई। देर रात महिला का जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। बताते हैं कि लोग घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठा कर वह बच्ची के पास पहुंच गया।

अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची चीखी तो घरवाले जाग गए। घरवालों के जागते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से चीखने और रोने की वजह पूछी। बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बता दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी गई। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की गई और कुछ ही देर में उसे दबोच लिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Check Also
Close