Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

यहाँ पति ने अपनी ही पत्नी की फोटो एडिट कर बना डाला आपत्तिजनक वीडियो,फिर कर दिया वायरल

हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार से विवाहिता की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2021 को रुड़की निवासी अफजल से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही अफजल और उसके परिवार के लोग इकबाल, रजिया और इमरान उसके साथ मारपीट करते आ रहे थे। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

23 फरवरी को उसे अन्य लोगों के जरिए पता चला कि अफजल ने उसका चेहरा एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। विवाहिता का कहना है कि उसका और उसके परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

जब उसने अपने पति को ऐसा करने से मना किया तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी उस पर बिना वजह अनावश्यक दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Check Also
Close