Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डहरिद्वार

यहाँ पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा, 9 गिरफ्तार, 3 नाबालिग कराए मुक्त

हरिद्वार – धार्मिक नगरी हरिद्वार में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि 3 नाबालिगों को मुक्त कराया।

पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर की तलाश तेज कर दी है। हरिद्वार एसएसपी प्रमोद सिंह डोबाल को देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एएचटीयू और पिरान कलियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। यहां से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 3 नाबालिगों को भी मुक्त कराया गया।

जिन्हें गिरोह ने जबरन इस धंधे में धकेला था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की है। मुख्य आरोपी काफी समय से गेस्ट हाउस की आड़ में यह अवैध धंधा चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण करता था।

पुलिस जांच में पता चला है मुख्य आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी और गुंडा एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम, पोक्सो एक्ट और भादंसं की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा फरार गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पवित्र नगरी की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close