Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी_यहाँ पेड़ से टकराई मंदिर से लौट रहे दंपति की स्कॉर्पियो,कट कर अलग हुआ महिला का हाथ, पति और बच्चे घायल

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आई है प्राप्त हो रही ख़बर के मुताबिक मंदिर से लौट रहे दंपति की स्कोरपियों कार पेड़ से टकरा गई। जिससे दर्दनाक हादसा हो गया ख़बर है कि इस दर्द नाक हादसे में महिला का हाथ कट कर अलग हो गया। जानकारी के अनुसार मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया।

आपको बता दें घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। इस हादसे में एक महिला का हाथ कट गया। जबकि उसके पति और दो बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं। महिला और अन्य घायलों का हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी और बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंगलवार को शाम के अर्घ्य के बाद पूरा परिवार रात को स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से पांच-छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

इस हादसे में विमला देवी का एक हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। सूचना पाकर कांस्टेबल महेश राणा और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और महिला समेत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। काठगोदाम एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Check Also
Close