Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेभीमताल

भीमताल_“द पाम रिजॉर्ट” में पुलिस की सख्त कार्यवाही,27 के चालान – पढ़े ख़बर

नैनीताल – भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” में रात्रि के समय शोरगुल और उत्पात मचाने के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रिजॉर्ट में आयोजित एक समारोह के दौरान साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया गया, जिससे आसपास के निवासियों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी हुई।

इसकी शिकायत मिलने पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 05 मार्च की रात को रिजॉर्ट में छापेमारी करने का आदेश दिया।

हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और अन्य पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से “द पाम रिजॉर्ट” में छापेमारी की। छापे के दौरान पाया गया कि ओम साईं कैमिकल कंपनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित एक समारोह में 32 व्यक्ति (26 पुरुष और 6 महिलाएं) मौजूद थे, जहां साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया जा रहा था।

इस घटना पर भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 26 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 250 रुपये का नगद चालान किया, जिसके तहत कुल 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, रिजॉर्ट के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया।

पुलिस ने रिजॉर्ट में मौजूद सभी लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Check Also
Close