Friday 17/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

जिला मुख्यालय रुद्रपुर में किच्छा कोतवाल को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने विधायक तिलक राज बेहड और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला में छिड़ी जंग

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तो सत्ता पक्ष ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पुलिस ने देर शाम हिरासत में लिया

अंधेरा होने से रिहा हुए कांग्रेसी नेता बोले यह लड़ाई आर पार की है

जिले भर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिखा विरोध प्रदर्शन में हिस्सा

पूर्व विधायक शुक्ला के समर्थन में आए विधायक और मेयर

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए नेता प्रतिशत यशपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग का अखाड़ा बन गया और प्राशसनिक अमले में अफरातफरी मच गई, एक तरफ सत्तारूढ़ भाजपा तो दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा खोल रखा था, जिले के किच्छा कोतवाली में कोतवाल की हिटलरशाही को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल तो दूसरी तरफ सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोतवाल के बचाव में मोर्चा खोल दिया।

किच्छा कोतवाल को हटाने के लिए कांग्रेस ने किया हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन

जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली में कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में आयोजित हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले सैकड़ों कांग्रेसियों ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कार्यलय पर कूच किया कांग्रेस के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक जसपुर आदेश चौहान, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन सहित अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों ने शहर के एल आई सी कार्यलय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का पैदल कूच किया।

इससे पहले एस एस पी के कार्यलय को छावनी में तब्दील कर दिया था और वहां भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया कप्तान के कार्यलय पर बेरिकेडिंग कर दी गई थी, जैसे ही कांग्रेसियों का सैलाब वहां पहुंचा तो उन्होंने बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स की सख्ती के चलते वे असफल हो गए, जिसके बाद विधायक तिलक राज बेहड आदेश चौहान और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुम्मतिर भुल्लर बेरिकेडिंग पर चढ़ गये और पुलिस सहित सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

गुरुवार का दिन अफरातफरी भरा रहा, किच्छा के कोतवाल को हटाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया और कप्तान के कार्यलय में अंदर घुसने का प्रयास करने लगें, जब वो सफल नहीं हो पाए तो बाहर ही धरने पर बैठे गये और कोतवाल को हटाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान घंटों तक धरना प्रदर्शन जारी रहा और कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस को शर्म आने की नसीहत दे डाली, विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि किच्छा कोतवाल सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का काम कर रहा है।

और कांग्रेस के लोगों डरा धमकाकर उनका उत्पीड़न कर रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस मशीनरी का दुर उपयोग कर रही है और जिस पुलिस को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए वो पुलिस सत्ता पक्ष की हाथों की कठपुतली बन गई है, उन्होंने ऐलान किया कि इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा और इसे अंतिम फैसला तक जारी रखा जाएगा, उन्होंने कहा कि मुझे तो हैरानी हो रही है कि सत्ता पक्ष के लोगों को भी धरना प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ गई है अरे जब तुम्हारी सरकार में तुम्हारी चल नहीं रही है तो सत्ता का मौह छोड़ दो, उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के इशारे पर किच्छा का कोतवाल काम कर रहा है और अपने आकाओं को खुश करने के किसी भी हद तक गिर जायेगी उन्होंने कहा निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे में फसने वाले इस कोतवाल को जब तक हटा नहीं दिया जाएगा।

हम पीछे नहीं हटेंगे, नेता प्रतिशत यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में जहां सत्ता पक्ष अब तक प्रशासनिक मशीनरी का दुर उपयोग कर रही थी अब पुलिस मशीनरी का दुर उपयोग करने पर उतर आईं हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फसने का षड्यंत्र रच रही है, उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आए हुए और धामी सरकार को लेकर यहां बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा है, पीएम नरेंद्र मोदी को अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि ऐसे क्यों हो रहा है, इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, आर्या ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर काम कर रही पुलिस को सोचना चाहिए कि सरकार आती जाती रहती है।

और आज उनकी तो कल हमारी सरकार आ सकती है इसलिए पुलिस को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखने से पहले जरुर सोचना चाहिए, उन्होंने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी सरवर यार खां के साथ किच्छा कोतवाल द्वारा किया गया व्यवहार दुर्भाग्य पूर्ण हैं और यह एक शर्मनाक है, उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अफसरों द्वारा कहा जा रहा है कि इस मामले में जांच चल रही है मैं पूछना चाहता हूं कि जिस कोतवाल की जांच चल रही क्या वो अपने पद पर बने रहते हुए इस जांच को प्रभावित नहीं करेगा।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर और एस डी एम मनीष बिष्ट कांग्रेसियों को समझते बुझते रहे लेकिन कांग्रेसी नेता कोतवाल को हटाने की मांग पर अडिग रहे, इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड, आदेश चौहान, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,सुमित्र भुल्लर, मोहन लाल खेड़ा, अलका पाल, सुनिता देवी,

पार्षद सरदार इन्दजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद परवेज कुरैशी,मौ अशफाक, अरशद खा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार शुक्ला उर्फ किन्नू शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल कृष्ण भसीन, पूर्व पार्षद प्रीति सना, महिला महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली,उमा सरकार, नीलिमा, रेखा यादव,वीर सिंह, साहब सिंह, किशोर कुमार, सुमित कश्यप, राजेश प्रताप सिंह, परिमल राय,एल सी सी बाबा, रविन्द्र गुप्ता, अरविंद मामू, पुष्प लता तिवारी, जयंत चौधरी, चरण सिंह, नीरज पंत, हिमेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

भाजपाई ने बेहड के खिलाफ मोर्चा खोला धरना दिया और ज्ञापन सौंपा

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड के खिलाफ भाजपाई ने मोर्चा संभालते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय पर सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया और विधायक तिलक राज बेहड पर संगीन आरोप लगाएं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और भाजपा सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्होंने कहा कि विधायक बेहड शुरू से दबाव की राजनीति कर रहे हैं कभी किच्छा के एसडीएम को हटाने की मांग करते हैं तो कभी कोतवाल को हटाने की मांग करते हैं, इस दौरान भाजपाई ने प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह को संबोधित ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में कहा कि विधायक बेहड के संरक्षण में भू माफियाओं, और अपराधी को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

और उनके और भू-माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर वकालत करते हुए बेहड पर संगीन आरोप लगाएं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेता सरवर यार खां ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और उन्हें बचाने के लिए बेहड कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे हैं, उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि किच्छा के विधायक बेहड के संरक्षण में अपराधियों को पाला जा रहा है और उन्हें कानूनी शिकंजे से बचाने के लिए बेहड कोतवाल को हटाने की साज़िश कर रहे हैं,इस दौरान विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, काशीपुर के महापौर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, राधेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे।

Check Also
Close