Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_डीएम भदौरिया ने अधिकारियों के साथ बौर हरिपुरा जलाशय गुलरभोज का किया निरीक्षण

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बौर, हरिपुरा जलाशय गुलरभोज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि हरिपुरा जलाशय में 50 प्रतिशत से अधिक सिल्ट है। जिसकी डी सिल्टिंग कराना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि उपर पहाड़ो का पानी जंगलो, नदी, नालो के रास्ते मलवे के साथ हरिपुरा जलाशय में आता है।

उन्होने बताया कि नहरों की सफाई हेतु शासन से विभाग को धनराशि प्राप्त होती है, मगर नदी, नालों, जलाशयो की सफाई हेतु धनराशि प्राप्त नही होती है। उन्होने बताया कि जमरानी बॉध बनने के बाद जमरानी का पानी भी हरिपुरा जलाशय में आयेगा। इसलिए हरिपुरा जलाशय का डी सिल्टिंग कराना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई व जिला पर्यटन अधिकारी को जलाशयों में क्या-क्या क्रियाकलाप पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु हो सकते है, कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु 13 डिस्ट्रीक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत बौर जलाशय तक 08 किमी0 सड़क बनाने का  प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

जो परिक्षण उपरांत कुछ अनापत्तियां निराकरण व पंतनगर विश्वविद्यालय से सड़क डिजायन तकनीकि वैट कराने हेतु प्राप्त हुआ था, जिसे डिजायन परिक्षण (वैट) कराने हेतु भेजा गया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई व तहसीलदार ने बताया कि हरिपुरा जलाशय के सिल्ट क्षेत्र में अवैध खेती करते है। जिस पर जिलाधिकारी ने जलाशय सिल्ट क्षेत्र में अवैध खेती करने वालों को नोटिस देने के निर्देश दिये साथ ही अगले वर्ष से जलाशय क्षेत्र में खेती प्रतिबन्धित करने के निर्देश भी अधिशासी अभियंता व तहसीलदार को दिये।

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जलाशय के किनारे ठेली, रेड़ी लगाने से कूड़ा-गंदगी होने से सफाई की समस्या उत्पन्न हो जाती है, उन्होंने बताया कि गुलरभोज निकाय द्वारा मोबाइल शौचालय स्थापित किया गया है, मगर सफाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं,जिस पर जिलाधिकारी ने तेहसीलदार को डाम क्षेत्र में दुकानें ठेली रेडी लगाने वाले के साथ बैठक कर कूड़े के समस्या का समाधान निकाला जाए साथ ही उन्होंने जलाशय पार कोपा मुनस्यारी,

कोपा बसन्ता आदि गांवों की सड़क व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली, इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बौर जलाशय के पास संचालित गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए, इस अवसर पर डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई के एस डांगी तहसीलदार लीना चन्द्रा जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता विशाल प्रसाद आदि मौजूद थे।

Check Also
Close