Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने शहर में बढ़ते गर्दन और पीठ दर्द के मामलों पर जागरूकता बढ़ाई

हल्द्वानी – मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने आज एक जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसमें बढ़ते गर्दन और पीठ दर्द के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस जागरूकता सत्र का उद्देश्य आम जनता को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी आम बीमारियों के कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में शिक्षित करना था।

इस सत्र का नेतृत्व मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने किया।

सत्र के दौरान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने कहा, “आजकल की जीवनशैली, गलत मुद्रा (बैड पोस्चर) और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गर्दन और पीठ दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

हल्द्वानी क्षेत्र से भी कई मरीज गंभीर स्थिति में हमारे पास पहुंचते हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं, जैसे – सही तरीके से बैठना, लंबे समय तक काम करते समय नियमित अंतराल पर ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करना, प्रतिदिन 30-40 मिनट टहलना या किसी भी प्रकार का योग करना। ये सभी उपाय गर्दन और पीठ दर्द की गंभीर समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकते हैं।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और सभी के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल विभिन्न शहरों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Check Also
Close