Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डचमोलीज़रा हटके

मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से 52 फीट लंबा बीआरओ पुल टूटा, यातायात बंद

उत्तराखंड- चमोली जिले में मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से 52 फीट लंबा बीआरओ पुल टूट गया। पुल टूटने से सीमांत क्षेत्रों में यातायात बंद हो गया है। भाप कुंड के पास पनघटी नाले पर बना 52 फीट लंबा बीआरओ पुल टूटने से आवाजाही की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। बीआरओ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

चमोली में ही 5 मार्च को चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल टूटकर अलकनंदा नदी में गिर गया था। इससे पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई। एक झटके में पुल पत्थरों समेत अलकनंदा नदी में गिर गया। पुलना की ओर वाला हिस्सा नदी में गिर गया।

जबकि गोविंदघाट की ओर वाला हिस्सा झुक गया। मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Check Also
Close