Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Crimeउत्तर प्रदेशरामपुर

यहां ठेला लगाने वाले ने मोमों के पैसे मांगे तो दबंग युवाओं ने मार मार कर दिया अधमरा

रामपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में एक पुल के किनारे फास्ट फूड का ठेला लगाने को तीन दबंग युवाओं से मोमों के पैसे मांगना इतना भारी पड़ गया उसे गंभीर घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई।

और दबंग युवाओं ने इस कदर पीटा कि उसकी एक टांग भी टूट गई है, जानकारी के मुताबिक रामपुर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहबाद थाना क्षेत्र में अनिल कुमार फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं और आज दोपहर करीब 3 बजे के आस पास उनके ठेले पर बाइक सवार तीन युवक आए और पेट भरकर मोमों खाएं, मोमों खा कर जब यह युवक जाने लगे अनिल कुमार ने उनसे मोमों के पैसे मांगे जिस पर वे उसका मजाक उड़ने लगे और बोले मोमों कहा है।

हमने तो नहीं खाए तेरे मोमों यह सुनकर अनिल कुमार उनके आगे हाथ जोड़कर बोला हम बहुत गरीब है और इसी ठेले से परिवार का पालन करते हैं, इतना कहना था कि तीन युवकों ने अनिल कुमार की निर्मम तरीके से पिटाई कर दी उसे इतना मारा गया कि उसकी एक टांग टूट गई और शरीर पर गंभीर चोटे आई है, युवक उसे अधमरा कर मौके से भाग खड़े हुए जिसके बाद राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

वहीं इस मामले थाना शाहबाद पुलिस का कहना है कि इस मामले पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस तहरीर मिलने के जांच पड़ताल शुरू करेगी हालांकि पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है।

Check Also
Close