Monday 20/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
उत्तर प्रदेशज़रा हटकेरामपुर

गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह मंत्री का संरक्षण मिलने वाले अपराधियों के द्वारा किया कब्जा

चंदे की लाखों रुपए हड़पने का आरोप डीएम और एसपी के जरिए सीएम योगी को भेजा ज्ञापन

रामपुर -(एम सलीम खान/विरेन्द्र यादव सहयोगी रिपोर्ट) गुरुद्वारा बाबादीप सिंह नवाबगंज पर गैर कानूनी एवं जबरन अपना हक जमाने वाले अपराधिक छवि के लोगो को हटाए जाने को लेकर क्षेत्रीय सिख समाज के लोगों ने डीएसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

शुक्रवार को बिलासपुर स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज क्षेत्र के सारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे सिख समाज के सैकड़ो लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सत्ता पक्ष मे मंत्री के संरक्षण में गुरुद्वारा साहिब पर आपराधिक तत्व द्वारा कब्जा कर समाज में माहौल खराब करने के अलावा गुरुद्वारे में आ रहे लाखों रुपए के चंदे का लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत करते हुए बताया कि समस्त सिख समाज के स्थानीय निवासी सिख संगत एवं गुरुद्वारा समिति द्वारा कई बार जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा बाबादीप सिंह पर अपने कानूनन अधिकारी को लेकर दस्तावेजों एच न्यायालय से पारित आदेशों सहित जानकारी दी जा चुकी है।

परन्तु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही होती हुई प्रतीत नही हो रही है। आज भी गुरुद्वारा बाबादीप सिंह पर सतेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह, देवेन्द्र सिंह एवं हरप्रीत कौर कुछ लोगो को साथ मिलाकर पूरी तरह गैर कानूनी तरीके से गुरुद्वारे पर कब्जे की नीयत से बैठे हुए हैं। जिसमें देवेन्द्र सिंह हिस्ट्रीशीटर नं0-53ए थाना बिलासपुर जिस पर 10 मुकदमों से भी अधिक मुकदमें संगीन धाराओं 302,307,420आदि में दर्ज है एवं हरप्रीत कौर नाम की महिला जिस पर सन 2012 में चोरी का मुकदमा और दो मुकदमें धारा 376 के वह दो अन्य अन्य व्यक्तियों पर लिखा चुकी है।

हरप्रीत कौर को उसके ससुराल वालो ने कानूनन तरीके से बेदखल भी कर रखा है। उक्त सभी लोग गुरुद्वारे के दानपात्र में संगत की ओर से आए हुए लाखों रुपए के धन की बंदरबांट कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्रीय सिख संगत में भारी रोष है और इन सभी लोगो को पूर्ण रूप से राजनीतिक सरक्षण प्राप्त है। अगर जल्दी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो।इस पूरे प्रकरण से क्षुब्ध होकर सिख संगत द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि समस्त सिख समाज‌ 11 मार्च. दिन मंगलवार को अंबेडकर पार्क रामपुर में एकत्र होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा अगर फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है तो होली पर्व के पश्चात अनिश्चितकालीन धरना अंबेडकर पार्क रामपुर में लगा लिया जाएगा।

इसके उपरान्त भी अगर कार्यवाही में कोई गंभीरता नहीं दिखायी जाती है तो अगला कार्यक्रम विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन का सिख संगत द्वारा तय किया गया है। अतः निवेदन है कि इस मामले को लेकर जल्द से जल्द में इंसाफ करते हुए समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है ज्ञापन देने वालों में बाबा गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह अवतार सिंह जसवीर सिंह डलवाड़ा सिंह लखविंदर सिंह, राम सिंह प्रेम सिंह बलजीत सिंह जगप्रीत सिंह जनरल सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close