Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
न्यूज

नशेड़ी ने दिव्यांग युवक से की दरिंदगी:-खेत में ले जाकर प्राइवेट पार्ट में डाला गन्ना, अधिक रक्तस्राव से मौत

रुड़की – उत्तराखंड के रुड़की से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली ख़बर के अनुसार उत्तराखंड के रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। प्राप्त हुई ख़बर के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव होने से उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बता दें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का युवक जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है मानसिक रूप से विक्षिप्त था। आज यानी शुक्रवार को वह गांव में घूम रहा था। तभी गांव का ही रहने वाला प्रमोद उसे नशे की हालत में गन्ने के खेत में ले गया।

आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर प्रमोद भाग निकला। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Check Also
Close