Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

मृतक के परिवार को वन विभाग ने दिया 2 लाख का मुआवजा,सांप के काटने से हुई थी मौत

लालकुआँ -(ज़फर अंसारी) लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी अतुल कुमार के 10 बर्षीय नाबालिग पुत्र देवराज की जहरीले सांप के काटे जाने से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से पीड़ित पिता को 2 लाख का चेक दिया गया है। वही वन विभाग ने बाकी बची शेष राशि 4 लाख रुपये को भी जल्द देने का आश्वासन पीड़ित को दिया है।

बताते चले कि बीते बर्ष के अगस्त महीने की 12 तारीख़ की प्रातः लगभग 3 बजे पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी अतुल कुमार के 10 बर्षीय नाबालिग पुत्र देवराज को घर में सोते हुए जहरीले सांप ने काट लिया। जिसको उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती में कराया गया जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान देवराज की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा गया।

घटना की जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के घर से एक कोबरा सांप का रेस्क्यू भी किया। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 6 लाख रूपये मुआवजा देने की बात की थी। उसी सिलसिले में शुक्रवार को गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने अपने कार्यालय पर मृतक के पिता अतुल कुमार को 2 लाख रुपये पौरी तौर पर मुआवजा चेक दिया है। उन्होंने पीड़ित को जल्दी ही बाकी बची शेष राशि 4 लाख रुपये को भी विभाग से दिलाने का आश्वासन दिया है।

इधर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने कहा कि घोडा़नाला निवासी अतुल कुमार के 10 बर्षीय बेट देवराज की जहरीले सांप के काटे जाने से मौत हो गई थी जिसकी जांच वन विभाग द्वारा की गई जिसमें सांप का काटा जाना पाया गया उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा आज 2 लाख रुपये का चेक पोरी तौर पर पीड़ित को सौप दे दिया गया है तथा बाकी शेष 4 लाख जल्द ही दे दिए जायेगें। उन्होंने लोगों से बरसात के समय साफ सफाई तथा सर्तकता बरतने की अपील है।

Check Also
Close