Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सरकार – सीएम धामी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा होती है, महिलाएं समाज में मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत भी होती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं के वर्तमान को बेहतर बनाने और उनके बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत तथा उत्तराखण्ड सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। राज्य में अब तक 01 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं।

अगले वर्ष तक इसे बढ़ाकर 2.50 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। ये कानून महिलाओं के सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Check Also
Close