Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनानैनीताल

नैनीताल_हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के गोदाम में लगी आग

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल में मॉल रोड स्थित रिहायशी इलाके में आज आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां एक पुराने लकड़ी के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। नैनीताल के मॉल रोड में एचडीएफसी बैंक के पीछे एक पुराने लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई।

रिहायशी इलाके में पुरानी लकड़ियों का टिन शेड गोदाम बना हुआ था, जिसमें आग ने भयंकर रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

वहीं, गोदाम के केयरटेकर प्रमोद सुयाल ने बताया कि इलाके में नशेड़ियों का आतंक है और यहां रोजाना नशेड़ी बैठते हैं। आशंका है कि इन नशेड़ियों ने जलती हुई बीड़ी सिगरेट फेंकी होगी, जिससे आग लगी। उन्होंने बताया कि गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था, जिसमें पुरानी लकड़ियां रखी हुई थीं।

Check Also
Close