Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

पुलिस ने हल्द्वानी समेत इन जगहों से पांच नशे के तस्कारों को किया गिरफ्तार, नशीले इंजेक्शन,चरस,स्मैक व अवैध शराब बरामद – पढ़े ख़बर

हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए हैं। निर्देश के क्रम में चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं/दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव/ थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये 05 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली लालकुआं_

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौराने वन विभाग के डिपो नं0 5 के पास से अभियुक्त समीर पुत्र इसरार अहमद निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौकी थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र- 23 वर्ष को नशीले इंजेक्शन क्रमशः 19 अद्द BUPRENORPHINE इंजेक्शनव व 20 अद्द AVIL इन्जेक्शन IP 10 ML के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त इंजेक्शन को रिच्छा बहेड़ी बरेली निवासी गुड्डु से लाना बताया है । अभियुक्त समीर को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 64/25 धारा 8/22/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम समीर उपरोक्त व अन्य पंजीकृत कराया गया है।

थाना काठगोदाम 

चैकिंग के दौरान चौकी मल्ला गेट काठगोदाम पर शनिवार को अभियुक्त धन सिंह भंडारी के कब्जे से बरामद 205.66 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO- 27/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कोतवाली हल्द्वानी 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने देवेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी पूरनपूर पो0आ0 आनन्दपुर थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष वर्ष को 50 पाउच (17ली0) अवैध कच्ची शराब खाम के साथ बरामद कर गिरफ्तार* किया है। उक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नं0 75/2024 धारा 60 आवकारी अधिनियम पंजीकृत किया है।

स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत नैना नमकीन के बगलवाली गली खण्डहर के पास मंगल पड़ाव चैकिंग के दौरान स्मैक 03.26 ग्राम के साथ मोहम्मद मोनू पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी बिलारी मस्जिद के पीछे लाईन न0 08 थाना वनभूलपुरा उम्र 30 नैनीताल को गिरफ्तार कर NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

थाना कालाढूंगी_

थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग झलुवा झाला कालाढूंगी से अभियुक्त महिपाल पुत्र अमर सिंह नि0 भट्टपुरी बरहैनी थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उपरोक्त को 44 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उपरोक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR N0 30/2025 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Check Also
Close