Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_मामूली विवाद और कहा सुनी को लेकर गोलिकांड,युवक के सिर पर मारी गोली

हल्द्वानी -(ज़फर अंसारी) उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जजी कोर्ट के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। एक युवक के सिर में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हनी प्रजापति है।

जो बेलेजली लॉज में रहता है। आपसी कहासुनी के चलते किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के बाहर भीड़ ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की पिटाई कर दी

पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस फरार युवकों की तलाश में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की भी चेकिंग कर रही है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक कोतवाली क्षेत्र के वेलिलोग का रहने वाला है, जिसका नाम हनी प्रजापति है।

Check Also
Close