Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_कर्तव्य और जिम्मेदारी को निभाने के बाद पुलिस परिवार ने मनाई होली

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) रंगो और खुशियों के पर्व होली पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने एक अलग ही अंदाज में पुलिस परिवार के साथ होली मनाई। होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शहर समेत पूरे जिले में पुलिस तैनात रही।

शहर के मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी। आपको बता दें होली के पर्व पर घर-परिवार से दूर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों के प्रति स्नेह और सहयोग प्रकट कर एक अद्भुत मिसाल पेश की। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ खुशियों का यह त्योहार साझा किया।

वहीं जवानों को मिठाई और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जवानों को रंग लगाकर गले लगाया और सभी का मनोबल बढ़ाया। जिससे पुलिस महकमे में एक नया उत्साह, उमंग और प्रेरणा का संचार हुआ। एसएसपी नैनीताल पी एन मीणा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को उनकी लगन और मेहनत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत और निष्ठा के कारण ही समाज में सुरक्षा और शांति कायम है। वहीं जिला पुलिस प्रमुख को अचानक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर देखकर जवानों के चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहारी माहौल की जानकारी भी हासिल की गई।

ड्यूटी के बाद एसएसपी नैनीताल समेत पुलिस पुलिस परिवार ने हल्द्वानी में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया, गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, इंस्पेक्टर भगवत राणा समेत अन्य थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पुलिस कर्मियों के साथ होली के इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Check Also
Close