Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

ट्रांजिट कैंप में फायरिंग मामले में कप्तान ने सख्त कार्रवाई के निर्देश,गुंडों और असामजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – एस एस पी मिश्रा

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) एक युवक से कुछ लोगों ने हाथ मिलाकर हालचाल पूछा और फिर रंजिशन तमंचे से फायर झोंक दिया। जांघ में गोली लगने पर युवक जमीन पर गिरा तो आरोपी फायर करते हुए भाग गए। आरोप है कि अभियुक्तों ने पीड़ित के घर के बाहर भी हवाई फायरिंग की। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।ट्रांजिट कैंप निवासी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अंकित अपने चचेरे भाई के साथ फास्ट फूड लेकर घर आ रहा था। घर की गली में आंगनबाड़ी के पास पहले से घात लगाए सूरज, बॉबी व जय ने उन्हें रोककर अंकित से हाथ मिलाया।

इसके बाद दो युवकों ने तमंचे निकाले और एक ने गोली चलाई, जो उसके बेटे की जांघ में लग गई।अंकित की मां के अनुसार आरोपियों ने एक और गोली मारी, जिससे बेटा बाल-बाल बच गया। घायल बेटे ने किसी तरह एक घर में घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी उनके घर पर पहुंचे और गालीगलौज कर एक फायर कर दहशत फैलाई। अंकित को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोप है कि तीन फरवरी को भी आरोपियों ने लोहे की रॉड से बेटे की बेरहमी से पिटाई की थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सूरज, बॉबी और जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।एसएसपी, मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल की जांघ में गोली लगी है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Check Also
Close