Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

यहाँ दो पक्षों में पार्टी के दौरान हुए विवाद मे एक ने फूंका रेस्टोरेंट, एसएसपी ने कोतवाल को हटाया – पढ़े क्यों

उत्तराखंड – राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में होली पर हुई आगजनी की एक घटना के बाद विकासनगर कोतवाल को फटकार लगाई गई है। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और उच्चाधिकारियों को सही जानकारी न देने पर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कार्यालय से अटैच कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के बादामावाला स्थित आनंद वाटिका के मालिक राहुल सेठिया से मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन यानि (शुक्रवार) को उनके रेस्टोरेंट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इसी बीच रेस्टोरेंट में कुछ और युवक आ गए। कर्मचारियों ने युवकों से कहा कि रेस्टोरेंट पहले से ही बुक है। युवकों ने कर्मचारियों को रेस्टोरेंट में बैठने के लिए मजबूर किया।

साथ ही कहा कि वह किसी को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन, पार्टी के दौरान पहले पक्ष के युवकों का दूसरे पक्ष के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्टोरेंट मालिक को दी। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसी बीच रेस्टोरेंट मालिक भी वहां पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोपहर करीब 3:12 बजे गुडरिच निवासी सागर और विकासनगर निवासी हिमांशु शर्मा उर्फ ​​गोल्डी अपने 20-30 साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे। सभी ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी और भाग गए।

उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में नौ केबिन, एक हॉल, किचन वाला बड़ा हॉल, स्टाफ रूम, गार्डन और चारों तरफ बांस की बाउंड्रीवाल है। रेस्टोरेंट में राशन और अन्य सभी सामान था। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कई लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद और 20-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ आगजनी और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close