Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून_सर्विस सेंटर लूट के आरोपियों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

देहरादून – रायपुर में सर्विस सेंटर में महज 50 सेकेंड में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश पुलिस के सामने 60 सेकेंड भी नहीं टिक सके। देहरादून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उन्हें घेर लिया और क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की स्कूटी, एक देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस के साथ दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस बैरियर पर रुकने की बजाय दोनों बदमाश जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली साहिल नामक बदमाश के पैर और हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल ले गई। दूसरे बदमाश कामिल को भी पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार बदमाश 11 मार्च 2025 को रायपुर के जन सेवा केंद्र में हुई डकैती की वारदात में शामिल थे। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल बदमाश की पहचान साहिल (22) पुत्र यूनुस और गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामिल (50) पुत्र कयूम के रूप में हुई है।

दोनों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। देहरादून पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले इन शातिर बदमाशों पर शिकंजा कस गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Check Also
Close